महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

 
15 हजार लोगों ने किया सामूहिक प्रतिभोज 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। शनिवार की रात दलितों और पिछड़ों के मसीहा शिक्षा की क्रांति के अग्रदूत सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 199वीं जयंती के मौके पर माली समाज के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम तेजाजी के चौक से माली समाज के टोड़ारायसिंह तहसील से आए बड़ी संख्या महिलाओं और पुरुषों ने शोभायात्रा में भाग लेते हुए शोभायात्रा में छह घोडिय़ों की बोली समाज के युवा साथियों द्वारा लगाई गई उसके पश्चात शोभायात्रा महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर माल्यार्पण माली समाज के सभी समाज बंधुओं द्वारा पंच पटेल व महिलाओं के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर वह माता सावित्रीबाई फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई के साथ आगे बढ़ती हुई मालियान मंदिर से आम सागर, अस्पताल रोड, ब्रह्मा अखाड़ा, चारभुजानाथ मंदिर, माणक चौक, बत्तीसी बाजार, कटला चोराहा, आजाद मार्केट, विनायक मार्केट, स्टेट बैंक स्टेट बैंक से शाहपुरा बालाजी, महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल से मालियों की धर्मशाला में शोभायात्रा को समाप्त किया गया। इस दौरान जगह-जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा के स्वागत किए गए।शोभा यात्रा में माली समाज की सैंकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया उसके पश्चात सायं काल तहसील माली समाज टोडारायसिंह का  सामूहिक प्रतिभोज का कार्यक्रम मालियों की धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें तहसील क्षेत्र से आए माली समाज के 15 हजार महिला व पुरुषों ने भोजन प्रसादी ग्रहण करी। उसके बाद रात्रि में महात्मा ज्योतिबा फुले सर्कल पीपली चौराहे पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन गायक कलाकार कमलेश सैनी की टीम द्वारा किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लेखराज सैनी भामाशाह सादरी वालों में 21 हजार रुपए का सहयोग प्रदान किया और ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित करने की बात कही ज्योतिबा फुले जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक कमलेश सैनी द्वारा भंडार रे फुलाडा, माली का आ रियो छ सम्मेलन, गोरी टोडा में ज्योतिबा फुले जन धन का भंडार रे, भगवान राम के भजन सांवरिया सेठ के भजनों सहित अनेक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया इस प्रकार माली समाज के द्वारा भव्य ऐतिहासिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती बड़े-धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर माली समाज के पटेल मोतीलाल हालसोरा पटेल, माली समाज तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश अजमेरा, शहर अध्यक्ष राजेश मोडक्या, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण दगदी, बालूराम बिजनिया, पटेल रतन तुनकलिया पटेल, कजोड़ सैनी पार्षद, रतन लाल दगदी फौजी, महावीर दगदी, देवीलाल  हेली वाले, बजरंग भाटिया, कैलाश आर्यवीर, अशोक बड़ीवाल, अध्यापक गोविंद हलसोरा, मनोज भाटिया, शिशुपाल हलसोरा, सम्मेलन अध्यक्ष रामगोपाल परोता, दिनेश भाटिया, राहुल टेलर, बन्नालाल तंवर, भागचंद दगदी, बालूराम सिंगोदिया, ओमप्रकाश दगदी, महावीर मंगर, अवधेश करोड़ीवाल, कजोड़ भोगला, लालाराम हलसोरा, प्रहलाद दगदी, पोखर ठेकेदार, गोकल हेली वाले सहित समाज बंधु सैंकड़ो की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।          


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने