अलीगढ़ में रिद्धी-सिद्धी धुलाई एण्ड सर्विस सेंटर का शुभारंभ


अतिथियों ने स्वरोजगार को बताया विकास की कुंजी 

-सलीम खांन

अलीगढ़ (सच्चा सागर)। कस्बे के टोंक-सवाई माधोपुर मार्ग पर शनिवार को ‘रिद्धी-सिद्धी धुलाई एण्ड सर्विस सेंटर’ का भव्य शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सेंटर का शुभारंभ किया और संचालक को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुमित गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में स्वरोजगार ही आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे व्यवसाय न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाते हैं, बल्कि समाज और क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ‘रिद्धी-सिद्धी धुलाई एण्ड सर्विस सेंटर’ को स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास रोजगार के नए अवसर पैदा करते हैं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में इस प्रकार की आधुनिक सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने सेंटर संचालक की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक है। राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार करनाणी ने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है, ऐसे में गुणवत्ता और सेवा का स्तर ही किसी भी व्यवसाय की सफलता तय करता है। उन्होंने आशा जताई कि यह सेंटर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर विश्वास कायम करेगा और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगा। राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के जिलाध्यक्ष भगवानसहाय शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के उद्यम क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खोलते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन से पलायन की समस्या को भी कम किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी आगे बढ$कर स्वरोजगार के क्षेत्र में कदम रखें। राजस्थान पत्रकार संघ (जार) के जिला महामंत्री एवं स्वतंत्र पत्रकार लियाकत अली ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर न केवल सेवा प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देगा। दैनिक सच्चा सागर के ब्यूरो चीफ नीरज राजोरिया ने कहा कि स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के व्यवसायों की स्थापना से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है। उन्होंने सेंटर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह पहल निश्चित रूप से लोगों के जीवन में सुविधा और सहजता लाएगी। इस अवसर पर सेंटर के प्रोपराइटर भवानी सिंह मीणा ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को सर्वोत्तम और किफायती सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने बताया कि सेंटर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से वाहनों की धुलाई एवं सर्विस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सलीम खान, जफर मियां, तेजकरण मीणा, बाबूलाल मीणा, फोरूलाल मीणा, उमर मियां, नोमान खान, जावेद मंसूरी, ईनाम मंसूरी, अमित जोशी, पत्रकार शिवराज मीणा, मूलचंद सैन, इमरान अली, मोहम्मद इस्लाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने इस नई पहल की सराहना करते हुए सेंटर के सफल संचालन की कामना की। इस दौरान समारोह में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां स्थानीय लोगों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सेंटर की प्रगति एवं सफलता की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने