मालपुरा में सैन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन कल


मालपुरा (सच्चा सागर)।
सैन समाज तहसील मालपुरा द्वारा 726वां सैन जयंती महोत्सव इस वर्ष भी परंपरागत उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महोत्सव के तहत 13 अप्रैल को रात्रि 8 बजे से सैन समाज मंदिर, बम्ब तालाब की पाल स्थित परिसर में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा, वहीं 14 अप्रैल को शाम 4 बजे से भव्य कलश एवं शोभायात्रा विजयवर्गीय सेवा सदन से रवाना होकर व्यास सर्किल, सुभाष सर्किल एवं गांधी पार्क होते हुए सैन समाज मंदिर पहुंचेगी। कार्यक्रम के समापन पर शाम 5 बजे से बारादरी बालाजी, पुरानी तहसील में भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। सैन समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक समाज बंधुओं को कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। अनिल सैन ने दी जानकारी।           


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने