कैलाश चंद प्रजापति निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। मां श्रीयादे मंदिर समिति बीसलपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवीन कार्यकारिणी का 3 वर्ष कार्यकाल होगा। निवर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति भासू ने बताया कि कैलाश चंद प्रजापति घटियाली को चार जिलों की 18 तहसीलों के तहसील प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं भैरूलाल प्रजापति टोड़ारायसिंह सचिव, शिवजी राम प्रजापति बोटूदा कोषाध्यक्ष होंगे। नवीन कार्यकारिणी श्रीयादे मंदिर समिति बीसलपुर को नई ऊंचाइयां प्रदान करने का संकल्प लिया, साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष बद्रीलाल प्रजापति निवासी भासू को मुख्य संरक्षक के रूप में इस समिति को मार्गदर्शन हेतु चुना गया। मंदिर समिति के चुनाव करवाने के लिए सत्यनारायण प्रजापति भराई सचिव अखिल भारतीय श्रीयादे माता प्रजापति सेवा समिति पुष्कर को और घीसालाल प्रजापति सागरिया, अध्यक्ष मंदिर समिति धानेश्वर धाम फुलिया कलां को चुनाव प्रभारी बनाया गया। चुनाव में भिनाय से संतोष प्रजापति, गुलाबपुरा से हरिप्रसाद प्रजापति हेमंत प्रजापति, विजयनगर से जीवराज प्रजापति, मोनू प्रजापति, हिंडोली से सीताराम प्रजापति, केकड़ी से रामधन प्रजापति, सूरज करण प्रजापति भंवर लाल प्रजापति तथा शिव प्रकाश प्रजापति, कादेड़ा से रामलाल प्रजापति, फुलिया कला से दुर्गा लाल प्रजापति, खवास से घीसालाल प्रजापति, घटियाली से भंवर लाल प्रजापति, रतनलाल प्रजापति तथा मूलचंद प्रजापति, सावर से रामदेव प्रजापति, टांकावास से गणेश प्रजापति तथा रामनिवास प्रजापति, देवली से रामदेव प्रजापति, चांदनी से महावीर प्रजापति, गाडौली से शिवजी राम प्रजापति, जमोली से भेरूलाल प्रजापति, टोंक से श्रीराम प्रजापति, जगदीश प्रजापति तथा रामफूल प्रजापत, मेहंदवास से रूपनारायण, निवाई से राम अवतार, डॉ. शिवदयाल तथा रामकरण, मालपुरा से जगदीश नागा तथा रामजीलाल भाणा, टोड़ारायसिंह से सत्यनारायण (बाला), नाथू लाल खेड़ा , राजकुमार भासू सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
