टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल टोड़ारायसिंह द्वारा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री संतकुमार जैन और शहर अध्यक्ष सुनील भारत शर्मा के कार्यालय समेत कार्यकर्ताओं के निवास और बूथों पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतकुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो अपने सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के भाव से निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सुनील भारत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उनकी मेहनत से ही संगठन निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी प्रहलाद चावला सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के ध्वज के समक्ष संगठन की मजबूती और राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर करूणानिधि शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष उज्जवल गौतम तौषी तिवाड़ी, शहर उपाध्यक्ष नीरज जोशी, मंत्री भागचंद खरोल्या, अनुज जैन, दीपक साहू, विष्णु स्वामी, सोनू लक्षकार, विनोद महावर, मुकेश मंगर, मुकेश कनोई, महेंद्र गोयल, कालू शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, राम अवतार सैनी, गणेश सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।