देवली (सच्चा सागर)। देवली स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में बुधवार रात श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार उत्थान समिति के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रभारी पुरुषोत्तम सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी को सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष का समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजय डसानिया को उपाध्यक्ष, भवानी शंकर डसानिया को मंत्री और रामराय कांदला को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बैठक के दौरान मूलचंद, नोरतमल, ज्ञानेंद्र, गोविंद, रामेश्वर, चंद्रशेखर, नाथूलाल और जयकिशन सोनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।