जिला कलेक्टर ने किया टोंक तहसील कार्यालय का निरीक्षण


टोंक (सच्चा सागर)।
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जिला मुख्यालय पर तहसील कार्यालय टोंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार भगवती प्रसाद जैन से लोकायुक्त प्रकरणों पर गहन चर्चा की और इनके निस्तारण के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने आमजन से जुड़े कार्यो को संवेदनशीलता से करने पर जोर दिया। तहसील कार्यालय की सफाई व्यवस्था में सुधार करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार पूजा अटल समेत तहसील कार्यालय के कार्मिक मौजूद रहें।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने