जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं, मौके पर हुआ त्वरित समाधान


मालपुरा (सच्चा सागर)।
पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में आमजन की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई। जनसुनवाई के दौरान पेंशन, राशन, नाली निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन सुधार, विभिन्न प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, सीमाज्ञान, विद्युत विभाग, पीएम सम्मान निधि और अतिक्रमण से जुड़े परिवाद सामने आए। इनमें से 8 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उपखंड स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने