टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम भांवता में रविवार को दो भाइयों के बाड़े में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार हरजी धाकड़ पुत्र जगदीश धाकड़ तथा रामचंद्र धाकड़ पुत्र जगदीश धाकड़ के बाड़े में आग लग गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही दमकल फायरमैन दिलखुश मार्शल व वाहन चालक जीतराम गुर्जर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। फायरमैन और ग्रामीणों के प्रयास से आखिरकार आग पर काबू पाया गया। दमकल फायरमैन दिलखुश मार्शल के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर के टायर सहित अन्य सामान, दो ट्रॉली लकडिय़ां तथा दो ट्रॉली ज्वार की कड़बी जलकर राख हो गई। घटना से पीडि़त परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि ट्रेक्टर के डीजल टैंक ने आग नहीं पकड़ी, जिससे बड़ा हादसा होते टल गया।