- विनोद धर्मानी
देवली (सच्चा सागर)। महावीर दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट देवली में सोमवार रात अध्यक्ष पद के चुनाव हुए। समाज के संजय सेठी और जम्बू बिलाला ने बताया कि इसमें सर्व सम्मति से संजय काला को नया अध्यक्ष बनाया गया। यह निर्णय चुनाव अधिकारी राजकुमार कोठारी और प्रकाश सोनी के सानिध्य में लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए पहला नाम महावीर जैन डाबर, दूसरा नाम पदम पाटनी और तीसरा नाम विमल डॉ. विमल जैन का प्रस्तावित किया गया था। हालांकि इन तीनों ही उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे संजय के निर्विरोध चयन का मार्ग प्रशस्त हुआ। समाज के लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले पदम पाटनी समाज के अध्यक्ष ने स्वागत किया।
