मालपुरा में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 42 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित


मालपुरा (सच्चा सागर)।
रोटरी क्लब मालपुरा सिटी एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में शंकरा आई अस्पताल जयपुर के सहयोग से मंगलवार को आदिनाथ धर्मशाला, विनय टाकीज के पास नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कैंप संयोजक डॉ. अंकित जैन, सहसंयोजक सुनील कुमार जैन, अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं वरिष्ठ रोटरी सदस्य शेर सिंह राजावत सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संयोजक डॉ. अंकित जैन ने बताया कि शिविर में कुल 150 मरीजों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 45 मरीजों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 42 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि चयनित मरीजों का ऑपरेशन भी नि:शुल्क किया जाएगा।  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने