सडक़ मरम्मत के दौरान जेसीबी से पेयजल लाइन टूटी, दर्जनों गांवों में जल संकट


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
दूदू मालपुरा टोड़ारायसिंह छाण स्टेट हाइवे पर आरएसआरडीसी की ओर से गांव बासेड़ा में सडक़ मरम्मत कार्य करने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही के चलते जेसीबी मशीन से बासेड़ा, गणेती पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने से आस पास के गांवों में पेयजल आपूर्ति टप हो गई। स्टेट हाइवे पर गांव बासेड़ा से गुजरने वाली सडक़ जर्जर और पानी भरने की समस्या से सालों से आमजन, राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरएसआरडीसी की ओर से ठेकेदार ने मरम्मत कार्य शुरू करने के दौरान लापरवाही के चलते जेसीबी मशीन से मंगलवार को बासेड़ा गणेती सहित अन्य गांवों को होने वाली पेयजल आपूर्ति लाइन तोड़ दी गई। जिससे के चलते बड़ी मात्रा में शुद्ध पेयजल व्यर्थ बह गया, वहीं आस-पास के गांवों की पेयजल आपूर्ति टप हो गई। जिससे दर्जनों गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। हालांकि पीएचईडी विभाग ने पाइप लाइन का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बहने और आमजन के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने