फर्जी लिंक एवं 100 से अधिक फर्जी सिम कार्ड के जरिए करते थे ठगी
टोंक (सच्चा सागर)। जिला स्पेशल टीम द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे हैं साइबर अपराध के विरुद्ध ऑपरेशन हंटर के तहत देर रात पुलिस थाना पुरानी टोंक क्षेत्र में दो साइबर फ्रॉड के आरोपियों को डिटेन कर आरोपियों से लगभग 90 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा किया गया। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पुरानी टोंक पर साइबर अपराध की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर आरोपी नमोनारायण उर्फ नमो पुत्र रामफूल मीणा (19) निवासी चतरपुरा थाना उनियारा एवं आकाश पुत्र रामेश्वर मीणा (20) निवासी खोहल्या थाना बनेठा जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है, साथ ही साइबर नेटवर्क की गहनता से जांच भी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से कई पासबुक, एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कई मोबाइल, साथ ही दो महंगी पावर बाइक यामाहा एवं अपाचे आरटीआर भी जप्त की गई है। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोनों की जांच में अभी तक आरोपियों द्वारा करीबन सौ से अधिक फर्जी सीम का उपयोग करना पाया गया है, जो कि अलग-अलग नाम से सिम इशू करा कर साइबर फ्रॉड को अंजाम देते थे। दोनों ही आरोपी काफी लंबे समय से फर्जी टेंड लिंक, सेक्सटॉर्शन, फर्जी बीमा कंपनियां के माध्यम से टेलीग्राम व व्हाट्सएप ‘एप’ से लिंक भेज कर आम जनता को मोटी रकम का लालच देकर साइबर फ्रॉड करते आ रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध राष्टंीय साइबर अपराध एनसीआरपी पोर्टल पर करीब 21 ऑनलाइन शिकायतें दर्ज होना पाई गई। जिस पर जिला स्पेशल टीम इस सटीक कार्रवाई से नाकाम किया गया है। ऑपरेशन हंटर के तहत साइबर अपराध के विरुद्ध जिला स्पेशल टीम द्वारा भविष्य में भी कड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया जाएगा।
