पीपलू बस स्टैंड से नाथडी़ रोड़ तक हटाया अतिक्रमण, लोगों में मचा हडक़ंप


- भगवान गौतम

पीपलू (सच्चा सागर)। दैनिक सच्चा सागर में लगातार पीपलू बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण की खबर प्रकाशित होने पर आखिर पीपलू नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को शहर के बस स्टैंड पर हो रहे कच्चे पक्के अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। पीपलू नगरपालिका अधिशासी अभियंता अधिकारी रामकेश जाट ने बताया कि बस स्टैंड से नाथडी रोड की नालियों पर कच्चे पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा था। जिसके चलते आए दिन बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बनती थी। जिसके ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कहीं बार बस स्टैंड पर मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में पास जाती थी। बार-बार खबर प्रकाशित होने के चलते आखिर नगर पालिका प्रशासन वह उपखंड प्रशासन ने समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए। अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए। लेकिन लोगों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ज्यों ही पीला पंजा बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने पहुंचा तो लोगों में हडक़ंप मच गया। अभियान के दौरान हटाएं गए  मलबे को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कर हटाया गया। इस दौरान पीपलू तहसीलदार कैलाश चंद मीणा, पीपलू थाना अधिकारी राजकुमार बिरला, नगरपालिका अधिशासी अभियंता रामकेश जाट सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ग्रामीणों में चर्चा का विशेष बना हुआ है कि टोंक जिले में दबंग लेडी सिंघम कलेक्टर टीना डाबी के आते ही पूरा प्रशासन सतर्क हो गया है।            


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने