जोंला गांव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी


पीपलू (सच्चा सागर)।
बरौनी थाना क्षेत्र के गांव जोंला में मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे निजी वाहन से परिजन उप जिला अस्पताल निवाई मूर्छित अवस्था में एक 25 वर्षीय युवक को लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या को लेकर उप जिला अस्पताल चिकित्सकों ने संबंधित थाना बरौनी को घटना की सूचना दी। पीपलू पुलिस उपाधीक्षक रामावतार चौधरी को सूचना मिलने के बाद बरौनी पुलिस थाने से एएसआई   राजा बाबू मय जाप्ते उप जिला अस्पताल निवाई पहुंचे। मृतक युवक कालू नाथ पुत्र छुट्टन नाथ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जोंला के शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पत्नी ने जानकारी देते हुए बताया मेरे पति चार भाई हैं मेरा पति दूसरे नंबर का है बाकी तीन भाई जयपुर रहकर मजदूरी कार्य करते हैं। मैं स्वयं घरेलू कार्य व्यस्त थी, काफी समय तक मेरे पति कमरे से बाहर नहीं आए तो मुझे संदेह हुआ। जब मैं खिडक़ी में से जाकर तो पति रस्सी के द्वारा सीमेंट के चद्दर के नीचे लगे हुए लोहे के पाइप पर लटक रहे थे। जिसकी सूचना पड़ोसियों को दी, तुरंत भाग कर आए। निवाई उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच बरौनी पुलिस कर रही है।    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने