अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
उपखण्ड कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी अमित कुमार चौधरी की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सहभागियों को जयपुर लाने व ले जाने के संबंध में ब्लॉक स्तरीय अधिकारीकण के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में सहभागियों को ले जाने की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्थान चिन्हित किये गये, जहां से बस जयपुर के लिये जानी है। इस दौरान एसडीएम अमित चौधरी ने विकास अधिकारी सतपाल कुमावत को पंचायत स्तर के कर्मचारियों को पाबंद कर अधिक से अधिक सहभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागियों की भागीदारी सुनिश्चित हो, कार्यक्रम में जाने वाले सहभागियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो उन्हें बस प्रभारी द्वारा पर्ची भरकर दी जावे जिसमें जिला स्तरीय एवं उपखण्ड के कट्रोल रूम दूरभाष नंबर, बस प्रभारी, सहप्रभारी, बस ड्राईवर के नंबर अंकित कर प्रत्येक सहभागी को दी जाये। एसडीएम चौधरी ने उक्त कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिये गये। उक्त बैठक में तहसीलदार टोड़ारायसिंह राहुल पारीक, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, बीपीएम राजीविका, सीडीपीओ, नगरपालिका कार्मिक सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहें।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने