टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। उपखण्ड के गांव हमीरपुर की छात्रा हर्षिता चौधरी की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हमीरपुर के गर्व की बात है कि शिवराज भामू फौजी की पुत्री हर्षिता चौधरी ने कला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार एवं पूरे गांव में खुशी का माहौल है। छात्रा हर्षिता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों तथा ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।ग्रामवासियों व प्रशासक गीता देवी जाट, प्रतिनिधि गोवर्धन लाल जाट ने बताया कि शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने कठिन परिश्रम के साथ अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता दी। उनकी इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हर्षिता चौधरी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, वहीं हर्षिता चौधरी का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बनकर क्षेत्र व राज्य की सेवा करने का लक्ष्य रखती है और उसकी यह सफलता उसके माता-पिता गुरुजनों परिवार जनों के आशीर्वाद से प्राप्त हुई है।