हाउस होल्ड सर्वे में शिक्षकों की लापरवाही आई सामने, जिम्मेदार कौन ?


पीपलू (सच्चा सागर)।
उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरेडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक चौकाने वाला मामला सामने है, जिसमें घर-घर हाउस होल्ड सर्वे में शिक्षकों द्वारा पुराने छात्रों से करवा रहे हैं। पुराने छात्र ने बताया कि लक्ष्मीकांत विजयवर्गी ने मुझे भेजा है कि गांव में घर-घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे कर देना। नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू हुआ है। इससे पहले 27 मार्च से जलेबी में हाउस होल्ड सर्वे (घर-घर सर्वे) शुरू हुआ। शिक्षा के वंचित बच्चों की पहचान के इस अभियान के बीच जिले की शिक्षा व्यवस्था कहीं चुनौतियों से जूझ रही है। क्योंकि शिक्षक तो सर्वे करने नहीं जा रही, बल्कि पुराने रहे स्टूडेंट से सर्वे कर रहे हैं। इससे शिक्षा विभाग पर कही सवाल खड़े हो रहे हैं।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने