कार्यकर्ताओं की मेहनत से शिखर पर पहुँची पार्टी : विधायक


देवली (सच्चा सागर)।
भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल देवली द्वारा बुधवार को पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर में बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर और बनवारी चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित संगठन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रहित, उच्च सिद्धांतों और सेवाभावी विचारों पर आधारित एक सशक्त संगठन है। उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का मुख्य आधार बताया। विधायक ने जोर देकर कहा कि 47 वर्ष पूर्व शुरू हुई यह गौरवपूर्ण यात्रा आज जिस मुकाम पर है, वह लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अटूट निष्ठा और निरंतर सेवा का ही सुखद परिणाम है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य शिवराज सिंह, ऋतुराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, सत्यनारायण चौधरी, देहात महामंत्री रामलाल धाकड़, उपाध्यक्ष छीतर लाल गुर्जर, राजाराम मीणा, बृजराज मीणा और मीडिया प्रभारी किशन खटीक सहित मौजूद रहे। साथ ही देहात युवा अध्यक्ष धनराज प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष यतेंद्र नामा, अजय सिंह शक्तावत, हेमराज गुर्जर, किशन मीणा और दशरथ गुर्जर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों का भी सम्मान किया गया और पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही गई।      


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने