ग्रीष्म अवकाश में कटौती के विरोध में शिक्षक संघ सियाराम ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


निवाई (सच्चा सागर)।
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने बुधवार को ग्रीष्म अवकाश संस्था प्रधान की अधिकृत अवकाश की कटौती के विरोध में प्रदेश मंत्री हनुमान प्रसाद बैरवा के सानिध्य में उपखंड अधिकारी को विरोध जताते हुए ज्ञापन दिया। जिला मंत्री मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश में 10 दिन की कटौती एवं संस्था प्रधान के दो अवकाशों में से एक अवकाश की कटौती के कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश है। उक्त अवकाशों में की गई कटौती न तो व्यावहारिक है और ना ही न्याय संगत है। इन कटौतियों से शिक्षकों में भारी असंतोष है। यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा आंदोलन के तृतीय चरण में समस्त जिला मुख्यालय पर 20 अप्रैल को जिला कलेक्टरमाध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा एवं चतुर्थ चरण में रामगंज मंडी कोटा में 18 मई 2026 को विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। ज्ञापन देने के लिए तहसील से भारी संख्या में शिक्षक उपखंड कार्यालय पहुंचे। जिनमें तहसील अध्यक्ष मौलेश मीणा, तहसील मंत्री ताराचंद बैरवा, प्रदेश प्रतिनिधि शंकर सिंह झिलाय, जिला कोषाध्यक्ष सोहनलाल वर्मा, मुकेश कुमार मीणा, रेनू गौनावत, रुक्मणी मीणा, श्वेता नागर, माधुरी गौनावत, केदार राम कुम्हार, सीताराम मीणा, जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार मीणा, रमेश बैरवा, अनीता चौधरी, प्रभाती मीणा, काली मीना, सुमन चौधरी, निरमा चौधरी, शिवराज मीणा, गोविंद चौधरी, रोहित मीणा, नरेंद्र लोधी, सोहनलाल बैरवा, पहलाद बैरवा, जय नारायण बैरवा, शिवराज शर्मा सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे एवं विरोध प्रदर्शित कर रहे थे।        


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने