मालपुरा (सच्चा सागर)। गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर होलीस्टिक पब्लिक स्कूल, मालपुरा में प्रात:कालीन प्रार्थना सभा के दौरान आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने एक साथ नमोकार मंत्र का श्रद्धापूर्वक उच्चारण किया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक प्रियंका विवेक पारीक एवं मधुसूदन पारीक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान उन्होंने नवकार मंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लिया। सामूहिक मंत्रोच्चार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने आत्मिक शांति का अनुभव किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को आध्यात्मिक जागरूकता और संस्कार निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।