टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पथराज कलां का निरीक्षण किया तथा प्रवेशोत्सव के तीसरे चरण की समीक्षा की। इस अवसर पर सर्वे कार्य के ऑफलाइन तथा ऑनलाइन रिकॉर्ड को जांच कर सर्वेकर्ता शिक्षकों का सम्बलन किया। पूर्व में किए गए दो चरणों के सर्वे का भी अवलोकन किया गया। इस मौके पर एडीईओ साहू ने ज्यादा से ज्यादा नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क कर सरकारी स्कूल में दाखिला के लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान स्कूल की ओर से एक सादा समारोह का आयोजन किया, जिसमें बोर्ड कक्षा 8वीं, 10वीं तथा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम तीन स्थान विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा नव प्रवेशित 11 विद्यार्थियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार जैन, एसएमसी अध्यक्ष राधेश्याम जाट तथा अन्य सदस्य सहित समस्त स्टाफ इस अवसर पर मौजूद रहा।