डिग्गी में जाट समाज के 23वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी शुरू, खुला पंजीयन केंद्र


मालपुरा (सच्चा सागर)।
जाट समाज के 23वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वर-वधु पंजीयन के लिए जाट समाज धर्मशाला, डिग्गी (मालपुरा, टोंक) में कमरा नम्बर 107 में पंजीयन कार्यालय स्थापित किया गया है। यहां इच्छुक वर-वधु प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन के लिए वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं वधु की 18 वर्ष होना अनिवार्य है। साथ ही फोटो, पहचान पत्र तथा विद्यालय रिकॉर्ड में दर्ज जन्म तिथि सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना जरूरी रहेगा। पंजीयन की जिम्मेदारी व्यवस्थापक रामनारायण सरूडिया को सौंपी गई है। अधिक जानकारी के लिए 9982712987 पर संपर्क किया जा सकता है। 10 अप्रैल को विवाह सम्मेलन अध्यक्ष राजेश बगडिया, महामंत्री कैप्टन धन्नालाल गंढवाल, कोषाध्यक्ष रामकरण बुगालिया, धर्मशाला अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच सत्यनारायण चौधरी तथा प्रवक्ता रामधन जावल्या (पीपलू) ने पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ करते हुए अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीयन कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर सवाईराम रोलाणिया, नन्दलाल चान्दडिया सहित जाट समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।       


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने