विश्व शांति के लिए एक सुर में गूंजेगा नवकार मंत्र: 9 अप्रैल को भव्य आयोजन की तैयारियां तेज


पोस्टर का किया विमोचन

मालपुरा (सच्चा सागर)। मुख्यालय पर रविवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के तत्वावधान में सकल जैन समाज द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को प्रात: 8 बजे पारसनाथ जैन मंदिर में आर्यिका 105 विभा माताजी के संसंघ सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को पारसनाथ जैन मंदिर में पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर सकल जैन समाज के यूवा, विभिन्न महिला मंडलों की अध्यक्ष एवं मंत्रीगण विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस संबंध में सकल जैन समाज के युवाओं की एक बैठक  आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नवकार दिवस पर अतिथि के रूप में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, विशिष्ट अतिथि आईएएस साक्षी जैन मौजूद रहेंगे। बैठक में बताया गया कि जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा विश्व में शांति, सामंजस्य एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस 2.0 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 120 देशों में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। इस दौरान पत्रकार त्रिलोक चंद जैन, मुकेश जैन मारू, संयोजक डॉ. अंकित जैन, संयोजक मनीष जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, आशीष जैन, संयोजक नरेश सिंघी, चंपालाल जैन, महिला मंडल से ऊषा जैन, अंतिमा जैन, सुनीता जैन,शिमला जैन, डॉ. आस्था जैन, नीतू जैन, अनीता पराना, आशा जैन, संगीता जैन, शिला सिंघी, रिंकू जैन, सुमन जैन सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने