निवाई (सच्चा सागर)। श्याम धर्मार्थ सेवा संस्थान, निवाई के तत्वावधान में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 11 अप्रैल को एक विशाल नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अस्सी फुट रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन में आयोजित होगा। संस्थान के रवि अग्रवाल, वंश प्रदीप पारीक, अविनाश पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का समय प्रात: 10:30 बजे से रहेगा। इस परोपकारी कार्यक्रम में जयपुर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों के लिए परामर्श और सुविधाएँ पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी जोड़ प्रत्यारोपण: एसएमएस हॉस्पिटल के रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. मुकेश असवाल द्वारा परामर्श, हृदय एवं पेट रोग: अपैक्स हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञों द्वारा जाँच, स्त्री रोग: शुभम केयर हॉस्पिटल की टीम द्वारा परामर्श, शिशु रोग: राजकीय जयपुरिया हॉस्पिटल के डॉ. मनोज नोगिया द्वारा सेवाएँ, नेत्र जाँच: ब्यूटी आई केयर टीम द्वारा आँखों की जाँच एवं चश्मा वितरण, रक्तदान: प्रतिष्ठा ब्लड सेंटर, टोंक की टीम द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान संग्रहण। शिविर में डॉ. बीएम गोयल (हृदय रोग), डॉ. मो. रेहान (पेट रोग), डॉ. मेहुल अग्रवाल (पल्मोनरी), डॉ. शैलेश जैन व डॉ. सिमरन कक्कड़ (स्त्री रोग) और डॉ. निशा शर्मा (आहार विशेषज्ञ) जैसे अनुभवी डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। संस्थान ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं।