टोंक (सच्चा सागर)। अन्नपूर्णा डूंगरी गणेश मंदिर के पास दो दिवसीय टोंक दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया गया। रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस कमेटी टोंक जिला महासचिव अकबर खान के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों और 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने टोंक में रेल सेवा शुरू कराने की मांग उठाई और पायलट से कहा कि टोंक में रेल लाई जाए। इस पर सचिन पायलट ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस विषय पर कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में रामस्वरूप चौधरी, शिवराज शर्मा, मीनाक्षी, हर्षिता, सोनम, गीता, अनीता, कयामउद्दीन रंगरेज, इशाक साहब सहित कई लोग उपस्थित रहे।