राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ( राज. ) के प्रदेश अध्यक्ष
राजेश तंवर के निर्देशानुसार समाज सेवा और संगठन के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए एडवोकेट देव नारायण गुर्जर हरभाँवता ( चाकसू,जयपुर) को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है l उन्हें प्रदेश विधि सलाहकार, राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है l उनकी नियुक्ति दो साल के लिए प्रभावी रहेगी l राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवीन्द्र भाटी व प्रदेश अध्यक्ष राजेश तंवर ने विश्वास जताया कि एडवोकेट देव नारायण गुर्जर अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे l साथ ही सदस्यता अभियान और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भी सक्रिय योगदान देंगे l वो सामाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढकर हिस्सा लेते है व समाज को एक नई दिशा की और ले जाने के लिए सदैव प्रेरित रहते हैं l राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति परिवार की और से देव नारायण गुर्जर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं गई है l संगठन का जो ध्येय है समाज का सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा उस पर प्रतिबद्ध रहेंगे l संगठन व समाज को हमेशा आगे ले जाने के लिए कार्य करते रहेंगे l
