टोड़ारायसिंह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने कस्बे के शेहराब अली को टोंक जिले के लिए ओबीसी विभाग का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष शेहराब अली ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के निर्देशानुसार वे ओबीसी समाज की आवाज को मजबूती से उठाने तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा करने को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा। नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शेहराब अली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ओबीसी विभाग जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर शेहराब अली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साथियों के सहयोग से टोंक जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
(सच्चा सागर) शेहराब अली बने कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष
0
