फागोत्सव में झूमा टोड़ारायसिंह : भक्ति और रंगों से सराबोर हुआ सब्जी मण्डी मार्केट


 टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे में फागुन की मस्ती और भक्ति के रंग अब परवान चढऩे लगे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम कस्बे के सब्जी मण्डी मार्केट में फागोत्सव का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। फागोत्सव की शुरूआत होली रे रसिया मंडल द्वारा आयोजित इस उत्सव ने पूरे सब्जी मण्डी मार्केट को ‘नंदगांव’ के रंग में रंग दिया। सांवरिया की मनमोहक झांकी और भजनों की बयार ‘सांवरिया सेठ दे दे’, ‘नैणा नीचा करले श्याम से मिलावली काई, ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’, वानर बाको र आयोजन की शुरुआत होली रे रसिया मंडल द्वारा भगवान राधा-कृष्ण और सांवरिया सेठ की मनमोहक झांकी सजाकर की गई। जैसे ही ‘झिणी-झिणी उड़े रे गुलाल, होली खेले सांवरियों के स्वर गूंजे, श्रद्धालु महिलाएं भक्ति के सागर में गोते लगाने लगीं। भगवान के भजनों पर थिरकते कदमों और हाथ में गुलाल लिए महिलाओं ने सांवरिया संग होली खेलकर इस उत्सव को जीवंत कर दिया। फूलों और अबीर की वर्षा, नृत्य की रही धूम होली रे रसिया मंडल के इस आयोजन में केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि श्रद्धा के फूलों और अबीर का भी अनूठा संगम देखने को मिला। ‘घुघटियों जैसे फागुनी गीतों पर महिलाएं झूम उठीं। चंग की थाप के बीच होली रे मंडल द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए गीतों पर महिलाओं के सुंदर नृत्य ने समां बांध दिया। वातावरण पूरी तरह से केसरिया और गुलाबी रंग की आभा से महक उठा। इस मौके पर कैलाश चंद सोनी, सुधीर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश रावत, चंद्रप्रकाश टेलर, कैलाश सोनी, ताराचंद सोनी, रजत सोनी, शंभू प्रकाश शर्मा, महेश मूमियां, सुरेश कुमार गुप्ता, सुनील भारत शर्मा, नीरज जोशी, दीपक साहू, लक्ष्मी नारायण लक्षकार, चंद्र प्रकाश साहू, सोनू लक्षकार सोनू बेनीवाल बृजेश लक्षकार, होली रे रसिया मंडल के इस स्नेहिल आमंत्रण पर कस्बे की अनेक मातृशक्तियां सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर संतरा देवी साहू, चमेली लक्षकार संतोष जोशी, आशा साहू, सुनीता शर्मा, प्रमिला पाराशर, प्रभा सारस्वत, पिंकी साहू, सोना चौहान, निर्मला टेलर, ममता लक्षकार, खुशबू जैन, जानकी साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।                  


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने