75 किमी मिसिंग लिंक रोड की घोषणा से टोड़ारायसिंह क्षेत्र को बड़ी सौगात
टोड़ारायसिंह। पीएचईडी कन्हैयालाल चौधरी की अभिषंसा और प्रयासों से उपखण्ड क्षेत्र में सडक़ों का जाल बिछाया जाने की घोषणा से क्षेत्र में विकास की गति के पर लगेंगे। मंत्री चौधरी की अभिषंसा पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान मालपुरा, टोड़ारायसिंह विधानसभा क्षेत्र में टोड़ारायसिंह उपखण्ड क्षेत्र में करीब 75 किमी मिसिंग लिंक रोड के नवीनीकरण करने की घोषणा की है। जिससे 12 ग्राम पंचायतों के करीब 50 गांवों की पंचायत, उपखण्ड तथा जिला मुख्यालय पर सीधा सम्पर्क होने के साथ-साथ गांवों को आपस में जोडऩे से ग्रामीणों को आवागमन सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री की घोषणा में ग्राम पंचायत मांदोलाई, दतोब, कुहाड़ा बुजुर्ग, मेंहरू, दाबडदु़ंबा, मुण्डिया कलां, शुभढण्ड टोपां, नीमेडा, पंवालिया, रिण्डलिया रामपुरा, खेडुल्या खुर्द तथा बासेड़ा और काकलवाड के करीब 50 गांव सीधे जुड़ जाएंगे। इन पंचायतों के गांवों को जोडऩे के लिए 75 किमी मिसिंग लिंक रोड बनाने की घोषणा की गई है। मिसिंग लिंक रोड घोषणा में खेजडों का बास से बोहरा भैरूजी 3 किमी, कुहाड़ा बुजुर्ग से जूनिया 5 किमी, मेंहरू से मांदोलाई 6 किमी, भांवता से सिनोदिया 6 किमी, दाबडदुंबा से मुण्डिया कलां वाया रघुनाथपुरा 8 किमी, टोपां से सनोदिया सडक़ 4 किमी, नीमेडा से बैरवा की ढ़ाणी पंवालिया रोड़ 3 किमी, कृपाल भैरू से बन का खेड़ा 3 किमी, रतवाई से खेडुल्या खुर्द 6 किमी, खेडुल्या खुर्द से सारूका बास 2 किमी, रतवाई से केरली वाया बालाजी 2 किमी, मोर से पंवालिया 6 किमी, कृपाल भैरू से मेंहरू 6 किमी, पंवालिया से भीमगढ 3 किमी, केकड़ी रोड़ से भगवानपुरा 2 किमी, बांसेडा से श्रीराम नगर मोरला 2 किमी तथा बस्सी से काकलवाड 5 किमी नवीनीकरण कार्य की घोषणा की गई है। 50 गांव लाभान्वित होंगे जिसकी आबादी करीब 50 हजार है। अभी क्षेत्र में 300 की आबादी के गांव और ढाणियों के ग्रामीणों को ग्रेवल सडक से आवागमन करना पड़ता है। अब मिसिंग लिंक रोड से छोटे गांव और ढाणियां जिनकी आबादी 100 से ज्यादा है, स्टेट हाइवे से जुड़ जाएंगे। इन में अधिकतर मिसिंग लिंक रोड स्टेट हाइवे को जोड़ते हैं। जिसमें केकड़ी-टोड़ारायसिंह, मालपुरा-टोड़ारायसिंह, केकड़ी-मालपुरा तथा भासू से वाया भांवता-मांदोलाई संवारिया एमडीआर रोड़ से छोटे गांव और ढ़ाणियां गलिंक हो जाएंगे।
