टोंक । जिला मुख्यालय पर स्वामी हुन्दल दास जी महाराज की स्मृति में आयोजित होने वाले 5 दिवसीय सिन्धी मेले का आयोजन शुक्रवार को श्रीराम दरबार मन्दिर पर झण्डारोहण के साथ शुरू हुआ। मेले में टोंक जिले, जयपुर, सूरत, अहमदाबाद, दुबई सहित दूर-दराज के श्रदालुओं ने भाग लिया। पूज्य सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष माधवदास बाल्गनी ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी तुलसीदास महाराज के सानिध्य में अनेक सन्तों के सानिध्य में विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ मेले का आगाज हुआ तो सारे श्रदालु झुम उठे। युवाओं की टीम का नेतृत्व करते हुए खोलू भैया, कपिल कुमार सहित युवाओं ने सिन्धी परम्परागत छेज बजाते हुए नृत्य किया। दिनभर मन्दिर परिसर में भजन-कीर्तन एवं लंगर के आयोजन के साथ कार्यक्रम चलता रहा। शाम को श्रीराम दरबार से भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ, जहां निवाई के आए मस्तराम मण्डली के हेमन्त कुमार फुलवानी, बलराम रामानी, ताराचन्द कीर्तानी सहित शोभा यात्रा को सुसज्जित किया गया। शोभा यात्रा में ‘जैको चवन्दो झुले लाल उन्हें जा थिन्दा बेड़ा पार’ पर नाचते-गाते छेज बजाते युवाओं का जुलूस काफला बाजार, घण्टाघर होते हुए सिन्धी कॉलोनी से हाउसिंग बोर्ड पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ।
(सच्चा सागर) ‘जैको चवन्दो झुले लाल उन्हें जा थिन्दा बेड़ा पार’ छेज की धुन पर नाचते-गाते निकली झुले लाल की शोभा यात्रा
0

