सिद्धायतन जैन मंदिर में सुमतिनाथ स्वामी मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बे के धाकड़ कोलोनी में स्थित सिद्धायतन दिगम्बर जैन मंदिर में बालाचार्य निपूर्ण नंद महाराज के ससंघ के सानिध्य में भगवान का अभिषेक, शांति धारा, पूजन पाठ कर निर्वाण कांड का वचन कर जैन धर्म के 5वें तीर्थंकर सुमतिनाथ स्वामी मोक्ष कल्याणक महोत्सव गाजे बाजे एवं संगीतमय मधुर ध्वनि से मना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया। बालाचार्य निपुण नन्दी महाराज ने बताया कि सुमति नाथ स्वामी चैत्र शुक्ल एकादशी को झारखंड में स्थित महा तीर्थराज सम्मेद शिखरजी से अविचल कूट से 1000 मुनिराजों के साथ मघा नक्षत्र में खड्गासन मुद्रा में मोक्ष प्राप्त की। हंसराज झंडा ने बताया की सैंकड़ो धर्म बंधुओ ने पुण्यार्जन प्राप्त किया एवं स्वयं भू स्रोत के 24 दीप समर्पित कर भगवान की महाआरती की गई। कार्यक्रम में मीनाक्षी जैन निवाई से एवं त्रिशला जैन टोंक से आई।   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने