टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को शहर में सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष सुनील भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम को बड़े उत्साह और ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में दिए गए विचारों, प्रेरणादायक संदेशों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कृषि मंडी समिति उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, भाजपा महामंत्री सुरेश जगरवाल, अशोक जैन एवं रामनारायण धोबी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम के बाद अपने विचार साझा करते हुए इसे जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।