(सच्चा सागर) भूतेश्वर महादेव मंदिर में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु

टोड़ारायसिंह। कस्बे में होली पर्व पर मंदिरों में फागोत्सव धमाल मचाने लगे हैं। रविवार को देर शाम होली के रसिया मण्डल की ओर से भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गुलाब, गैंदा, टैसू मोगरा आदि फूलों की होली खेली गई। फागोत्सव में भूतेश्वर महादेव की भव्य झांकी सजाई गई। फागोत्सव में युवा थिरकते रहे। इस मौके पर एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किए गए। होली महोत्सव में गायक कलाकार ओमप्रकाश रावत , कैलाश सोनी, सुधीर चतुर्वेदी, श्याम तिवाड़ी, कैलाश सोनी सहित अन्य गायकों ने होली के भजन आज बिरज में होली रे रसिया..., कौन माने रे यशोदा थारो बनवारी... सहित कई भजनों की धुन पर राधा कृष्ण सहित महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान पहने नाचते झूमते हुए फागोत्सव को परवान चढ़ा दिया। सम्पूर्ण मंदिर परिसर होली के गीतों से गूंज उठा। इस मौके पर रामचरण विजयवर्गीय, रीना विजयवर्गीय, सुनील भारत, कमलेश शर्मा, महेश गुप्ता, ममता गुप्ता, दिनेश खंडेलवाल, बबीता खंडेलवाल, गिरिराज विजय, सुनीता विजयवर्गीय, दिनेश विजयवर्गीय, रेनू विजयवर्गीय, मधु गुप्ता, इंदिरा खंडेलवाल, गिरिराज माहेश्वरी, शशि महेश्वरी, रमेश विजयवर्गीय सुमित्रा विजयवर्गीय, आशीष विजयवर्गीय, रुचिका विजयवर्गीय, प्रियंका गौतम, चंदना शर्मा सहित कैलाश सोनी, सुधीर चतुर्वेदी, नीरज जोशी, शंभू शर्मा राधा शर्मा माया खंडेलवाल रजत खंडेलवाल चंद्रप्रकाश टेलर, संतरा पंचोली, संपत धाकड़, पिंटू खंडेलवाल अर्चना खंडेलवाल समेत कई महिला और पुरुष उपस्थित रहे।       
   


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने