(सच्चा सागर) जिला सरावगी समाज के चुनाव सम्पन्न संतकुमार जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित


टोड़ारायसिंह। दिगम्बर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज के टोंक में चुनाव हुए, जिसमें टोड़ारायसिंह जैन समाज अध्यक्ष संतकुमार जैन को जिला सरावगी समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र एडवोकेट टोंक और महामंत्री अशोक कासलीवाल टोंक निर्विरोध चुने गए। टोड़ारायसिंह जैन समाज प्रवक्ता मुकुल जैन ने बताया कि टोंक में जिले के सभी ब्लॉकों की मीटिंग का आयोजन सुरेन्द्र मोहन एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। जिसमें टोडा जैन समाज अध्यक्ष संतकुमार जैन को जिला सरावगी समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जिसमें टोंक, निवाई, मालपुरा, उनियारा, टोडा, फागी, चोरू, अलीगढ़ आदि जगह से सरावगी उपस्थित हुए।
     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने