रामनवमी पर निकली भव्य डोल यात्रा, मावे के केक का लगाया भोग


 टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। 
कस्बे में राम नवमी के मौके पर डोल यात्रा निकाली गई। श्रीराम नवमी पर विशेष आयोजन कर मावे के केक का भोग लगाया। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर नगर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कल्याण जी चौक में स्थित श्रीराम मंदिर से बैण्ड बाजे के साथ राघवेंद्र सरकार का विमान निकाला गया। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे गूंजते रहे। डोल यात्रा कटला चोराहा, बत्तीसी बाजार, माणक चौक, पुराना थाना, बाबरों का चौक, मूर्ति मोहल्ला, सब्जी मंडी होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची। इस दौरान कई जगहों पर पुष्प वर्षा और महाआरती की गई। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर मावे के केक का भोग अर्पित किया गया एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी सुनील भारत, जगदीश पाण्डेता, नीरज जोशी, जगदीश मुमिया, अवधेश पाण्डेता, दीपक साहू, सुरेश मोदी, सोनू कुमावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशियां साझा की। कार्यक्रम की जानकारी पुजारी भरत वैष्णव द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने