ब्लॉक स्तरीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी दूसरे दिन बनी औपचारिकता

 सत्रों में कम उपस्थिति पर उठे सवाल 

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।  कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरकारी स्कूलों में शैक्षिक स्तर में सुधार और नामांकन सहित अन्य विषयों पर गहन चर्चा को लेकर आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रधानाचार्य वाकपीठ संगोष्ठी दूसरे दिन शनिवार को मात्र औपचारिकता बनकर रह गई। वाकफीठ संगोष्ठी के अंतिम दिन प्रथम और द्वितीय सत्र में नाम मात्र के प्रधानाचार्य ही दिखाई दिए, लेकिन दोपहर बाद भोजन प्रसादी में बड़ी संख्या में दिखाई दिए। गौरतलब है कि एक दिन पहले पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ किया था और प्रधानाचार्य को शिक्षा में सुधार करने, रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा, आधुनिक शिक्षा पर मंथन और मनन करने, जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा देने पर जोर देते हुए कहा था कि बच्चों की नींव मजबूत होगी तो देश के भविष्य की इमारत सुंदर और सुदृढ़ होगी, लेकिन ब्लाक के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यो ने ध्यान नहीं दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने