अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में करियर सेमिनार का हुआ आयोजन


मालपुरा (सच्चा सागर)।
अग्रवाल समाज चौरासी, युवा परिषद् के तत्वावधान में रविवार को अग्रवाल सेवा सदन डिग्गी में कक्षा 8 वीं से 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए केरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। करियर सेमिनार में काउंसलर कृष्ण कुमार पारीक ने सिविल सर्विसेज, विजय अग्रवाल ने सीए व फाइनेंस, मनीष जैन ने उद्योग, आईएएस साक्षी जैन ने सिविल सर्विस व न्यायिक सेवा, अशोक अग्रवाल ने रक्षा क्षेत्र, जितेंद्र कुमार जैन ने ऑन लाइन क्लासेस, डॉक्टर राहुल टेमानी ने मेडिकल क्षेत्र में, आर.के. अग्रवाल ने मेडिकल क्षेत्र में, भूपेश जैन ने आर्किटेक्चर, अनुपम टेमानी ने मेडिकल व आलोक सिंह ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह के दौरान आईएएस परीक्षा में 37वीं रैंक प्राप्त करने वाली साक्षी जैन टोंक का अग्रवाल समाज चौरासी के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। सरकारी सेवाओं में नवचयनित समाजबंधुओं का भी स्वागत किया गया। समारोह में निवाई, चाकसू, जयपुर, फागी, मालपुरा, टोंक, पीपलू, झिराना लावा, डिग्गी सहित कई स्थानों के बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।     


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने