(सच्चा सागर) महिला सशक्तिकरण की पहल, महिलाओं को मिली कानून की जानकारी

मालपुरा । शुक्रवार को महिला अधिकारिता, सिकोईडिकोन संस्था व कल्याण किसान सेवा समिति द्वारा बालिका हितैषी ग्राम पंचायत निर्माण हेतु ब्लॉक स्तरीय बैठक व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थाना परिसर मालपुरा में आयोजन किया गया। इसमें 100 बालिका व महिलाओं ने भाग लिया। कल्याण किसान सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने जनसंगठन व महिलाओं को आत्म सम्मान पर प्रकाश डाला। महिला अधिकारिता से रामेश्वर डूडी ने महिला बाल विकास, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं महिला सुरक्षा पर जानकारी दी। अधिवक्ता गीता वालिया ने पोस एवं पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। मालपुरा थाने से एएसआई कैलाश चंद ने महिला सुरक्षा कानून व सुरक्षा टोल फ्री नंबर, लोकेशन ट्रैक की जानकारी दी। बैठक की रूपरेखा शाखा प्रभारी प्रहलाद जाट ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए आगे के कार्यक्रम को बढ़ावा दिया। जिसमें विभागीय योजनाओं के प्रचार प्रसार, जागरूकता रैली एवं आत्म रक्षा प्रशिक्षण इत्यादि गतिविधिया आयोजित की गई। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं  स्वयं सहायता समूह को आत्म रक्षा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सिकोईडिकोन संस्था से जयसिंह गोडसे, ममता यादव, सुमन वैष्णव, सत्यनारायण टेलर उपस्थित रहे। 
    


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने