टोड़ारायसिंह । कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को क्षय रोग की जानकारी दी गई। बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में कई महिलाएं धूम्रपान करती हैं। ऐसी महिलाओं में क्षय रोग होने की संभावना अधिक रहती है। गर्भवती महिलाएं धूम्रपान करें तो इसका असर शिशु पर भी पड़ता है। बदलते मौसम में खांसी और जुकाम लंबे समय तक बना रहे तो यह क्षय रोग का संकेत हो सकता है। क्षय रोग लाइलाज नहीं है। इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होता है। लंबे समय तक खांसी, बुखार और जुकाम रहे तो चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। बलगम की जांच स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क होती है। महिलाओं को कोरोना से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई। बताया गया कि मौसम बदलने से मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। अस्थमा और दमा से पीडि़त महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
(सच्चा सागर) आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया स्वास्थ्य दिवस
0