(सच्चा सागर ) जाट समाज व धर्मशाला कार्यकारिणी की बैठक आज

 टोड़ारायसिंह। रविवार सुबह 11 बजे मां जलदेवी जाट धर्मशाला बावड़ी परिसर में कैप्टन धन्नालाल गढ़वाल गणेती की अध्यक्षता में जाट समाज और जाट धर्मशाला बावड़ी कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। कोषाध्यक्ष राम लाल बुरडक़ घारेडा ने बताया कि मीटिंग का एजेण्डा धर्मशाला में अब तक किये गये कार्यो एवं खर्चों पर चर्चा करना, धर्मशाला की दुकानों का किराया लेनदेन, आगामी कार्यो की रूपरेखा निर्धारित करने पर चर्चा  एवं सामाजिक कुरीतियां दूर करने एवं सामाजिक उत्थान हेतु प्रयास करने, नशावृत्ति इत्यादि मुद्दों पर विचार विमर्श किया जायेगा। सभी समाज बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने