अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

टोंक  (सच्चा सागर)। राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष 8 मार्च को राजकीय अवकाश होने के कारण महाविद्यालय में 7 मार्च को ही कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुलोचना मीना ने की। कार्यक्रम के दौरान रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, कार्मिक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने