नाड़ी में डूबने से एक अधेड़ की मौत

टोंक (सच्चा सागर)। पुलिस थाना सदर टोंक क्षैत्र में पानी की नाड़ी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सदर थानाधिकारी जयमल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तुम्बीपुरा गांव में रामदेव पुत्र जोधाराम (65) शनिवार की सुबह मन्दिर गया था, सन्तुलन बिगडऩे से पानी से भरी नाड़ी में डूब गया, जिसे एएसआई संजय शर्मा ने नाड़ी से निकालकर सआदत अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने