जैन नसिया में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आज

टोंक (सच्चा सागर)। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया भगवान महावीर मार्ग टोंक में विशाल स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। राजस्थान जैन सभा शाखा टोंक के महामंत्री धर्मचंद जैन दाखिया ने बताया कि रविवार को दोपहर 12.15 बजे से 3.15 तक  शिविर  आयोजित किया जाएगा। शिविर संयोजक ज्ञान चन्द जैन संघी ने बताया कि सभी जाति धर्म के स्वस्थ जन रक्त दान कर पुण्यार्जन कर सकते हैं। अध्यक्ष रमेश जैन काला ने बताया कि रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्त का पुनर्निर्माण केवल शरीर में ही हो सकता है, इसे कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता है । कोषाध्यक्ष कुन्दन जैन ने बताया कि भगवान महावीर के सन्देश जियो ओर जीने दो के उदघोष को सार्थक करने के क्रम में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। उपाध्यक्ष जयदीप जैन ने बताया कि भारत विकास परिषद, जैन सोशल ग्रुप तथा विभिन्न नवयुवक मंडलों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म चन्द पासरोटियां व संयुक्त मंत्री आदिश गंगवाल ने आमजन को अधिकाधिक संख्या में रक्तदान का आह्वान किया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने