बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक आज

टोंक (सच्चा सागर)। जिला बैरवा समाज एवं बैरवा समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति टोंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार, 29 मार्च को किया जाएगा। यह बैठक प्रात: 11:00 बजे बैरवा धर्मशाला टोंक में रतनलाल महाराज की अध्यक्षता में संपन्न होगी। सम्मेलन का आयोजन 1 मई को पीपल पूर्णिमा के अवसर पर पक्का बंधा स्थित कृषि फार्म पर किया जाएगा। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट वितरण, विवाह योग्य जोड़ों के पंजीयन, दानदाताओं एवं भामाशाहों के सहयोग, कार्य योजना निर्माण तथा विभिन्न समितियों के गठन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने हेतु जिम्मेदारियां भी निर्धारित की जाएंगी। समिति के महामंत्री जगदीश लाल बैरवा ने समाज के सभी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने