टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे भगत सिंह की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील भारत के सानिध्य में भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शहीद दिवस मनाया गया, अध्यक्ष सुनील भारत ने कहा की 23 मार्च को भारत में शहीद दिवस मनाया जाता है, जो 1931 में इसी दिन लाहौर जेल में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि देने का दिन है। यह दिन राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान और देशभक्ति की याद दिलाता है। इस दौरान भाजपा महामंत्री सुरेश जगरवाल, उपाध्यक्ष नीरज जोशी, सेवा भारती समिति अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय, भाजपा कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा कार्यकर्ता लोकेश महिया, हेतराम महिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।