टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। कस्बे के चारभुजा मंदिर परिसर में खंडेलवाल महिला मंडल के नेतृत्व में गणगौर महोत्सव का समापन श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रंगों के बीच भव्य रूप से किया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्ति व उल्लास से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर पारंपरिक राजस्थानी परिधान में सजी-धजी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली की कामना की। मंदिर में चारभुजा नाथ का अलौकिक श्रृंगार किया गया, वहीं भगवान शिव को अर्धनारीश्वर रूप में सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर महिलाओं ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। साथ ही सामूहिक नृत्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक साफ दिखाई दी। इस अवसर पर सुनीता गुप्ता, आशा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, ममता गुप्ता, अनीता टोडवाल, उर्मिला झालानी, अनीता खंडेलवाल, सुरभि झालानी, शालिनी डंगायच, कृष्णा खण्डेलवाल और किरण गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।