नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति का गठन

राजेन्द्र मेडतवाल अध्यक्ष व योगेश पीतिया मंत्री बने

टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। तहसील नामदेव छीपा समाज हितकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें राजेन्द्र प्रसाद मेडतवाल मोर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा योगेश पीतिया भांवता को मंत्री मनोनीत किया है। मीडिया प्रभारी बदरी प्रसाद गंगवाल ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में बदरी लाल गडया भासू को संरक्षक, कैलाश चंद मेडतवाल मोर को उपाध्यक्ष, मनीष गडया भासू तथा रमेश चंद गडया भासू को कोषाध्यक्ष, राकेश गंगवाल टोड़ारायसिंह को संगठन मंत्री, रामअवतार गडया भासू तथा गोपाल लाल गडया भासू को प्रचार मंत्री, बद्री प्रसाद गंगवाल टोड़ारायसिंह को मीडिया प्रभारी, कैलाश चंद गडया भासू को सांस्कृतिक मंत्री, राधा देवी गोठलवाल भांवता को महिला मंत्री मनोनीत किया गया है, वहीं कार्यकारिणी सदस्य में नीरज गडया, पवन गडया, रघुवीर गडया, विष्णु मेडतवाल, भंवर लाल मेडतवाल, दिनेश मेडतवाल, नन्द किशोर धूमड भांवता, गोविंद नारायण मेडतवाल मोर, दिव्य प्रकाश मेडतवाल मोर तथा महिला सदस्य प्रेम देवी नागर बावड़ी को शामिल किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने