टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)। सौहार्द और शांति का संदेश का प्रतीक नवकार रथ यात्रा कस्बे में पहुंचते ही सकल जैन समाज ने भव्य स्वागत किया। जैन समाज प्रवक्ता मुकुल जैन ने बताया कि विश्व नवकार दिवस के मौके पर जैन दर्शन के मूल मंत्र नवकार मंत्र की महिमा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही नवकार रथ यात्रा का बुधवार को टोड़ारायसिंह नगर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के पहुंचने पर सरावगी समाज जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने रथ का अभिनंदन किया। जेटीआर अनुज जैन ने बताया कि यह प्रदेशव्यापी यात्रा जीतो राजस्थान की ओर से आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विश्व शांति, सौहार्द और मानवीय सामंजस्य का संदेश समाज तक पहुंचाना है। रथ यात्रा के तीर्थ क्षेत्र पहुंचने पर सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए नवकार मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर सरावगी समाज जिला अध्यक्ष संत कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व में युद्ध और अशांति का वातावरण बना हुआ है। हर तरफ अशांति की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसे समय में नवकार मंत्र के माध्यम से हम संपूर्ण विश्व के समस्त प्राणियों की सुख-शांति की कामना करते हैं। अध्यक्ष ने समाजजनों से आगामी 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले विश्व नवकार मंत्र दिवस के कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया।