टोड़ारायसिंह क्षेत्र में श्रद्धा के साथ मनाई गई शीतला अष्टमी


टोड़ारायसिंह (सच्चा सागर)।
कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में शीतला अष्टमी बुधवार को मनाई गई। कस्बे में बुधवार को सुबह विभिन्न गली मोहल्ले में स्थित शीतला माता मंदिर में महिलाएं बास्योड़ा थाली में सजाकर रंग बिरंगे परिधान पहने गीत गाते हुए पहुंचीं। महिलाएं थाली में दही, ओल्या मोल्या, राबड़ी, पुआ पापड़ी सहित अन्य मिष्ठान सामग्री लेकर पहुंची। शीतला माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि और निरोगी रहने की कामना करते हुए कथा कहानी सुनकर बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। घरों में बुजुर्ग महिलाओं को भोजन कराया। वहीं कुछ जगहों पर बुधवार को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। जिसके लिए मंगलवार को बास्योड़ा बनाया जाएगा। कस्बे में अधिकांश गली मोहल्ले के नुक्कड़ पर शीतला माता मंदिर स्थापित हैं। मान्यता है कि बास्योड़ा के बाद से ही घरों में बासा भोजन करना मनाई है और शीतला माता की पूजा करने से घर परिवार में बीमारी दूर रहती है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी शीतलाष्टमी बुधवार को मनाई गई, जिसमें शीतला माता की पूजा कर ठण्डा पकवान का भोग लगाया।         


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने